Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 11, 2017 - 12:01:03 PM


Title - तेजस और उदय ट्रेनें सुधारेंगी भारतीय रेलवे की तस्वीर
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 11, 2017 - 12:01:03 PM

पहली सेमी हाई स्पीड 'तेजस' ट्रेन मई में चलने की सम्भावना है| जबकि पहली डबल डेकर 'उदय' ट्रेन के लिए सितम्बर अंत या अक्टूबर का पहला सप्ताह तय किया गया है| दोनों ट्रेनों में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं का इंतजाम होगा| इसी के साथ अगले तीन वर्षों में 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार वाली मेमू हाईस्पीड ट्रेनें चलने लगेंगी| जैसे दिल्ली - लखनऊ, दिल्ली - चंडीगढ़, दिल्ली - जयपुर और दिल्ली - भोपाल आदि| 
रेलमंत्री सुरेश प्रभु का इरादा यात्रियों को मांग पर आरक्षण प्रदान करने का है| रेलवे इस दिशा में काम कर रहा है| ट्रेनों की संख्या बढ़ने के अलावा रफ़्तार भी बढ़ाई जा रही है| धीमी ट्रेनों का स्थान तेज ट्रेनें ले लेंगी| शीघ्र ही डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी पूरा हो जाएगा| तब हर वर्ग और हैसियत के यात्री को उसकी पसंद और भुगतान क्षमता के अनुसार ट्रेन चुनने का मौका मिलेगा| इसी के साथ लोगों की रिजर्वेशन सम्बन्धी समस्याओं का अंत हो जाएगा|  
-HINDI-