Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 02, 2018 - 13:23:58 PM


Title - तीस घंटे विलम्ब से राजधानी एक्सप्रेस
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 02, 2018 - 13:23:58 PM

सोमवार को भुवनेश्वर से चलकर दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया क्यूंकि दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली राजधानी तीस घंटे विलम्ब से पहुंची थी | कोहरे के कारण हालात इतने बुरे थे की रविवार सुबह साढ़े दस बजे टाटानगर पहुँचने वाली राजधानी दुसरे दिन सोमवार को टाटानगर पहुंची | 
यही हाल अन्य ट्रेनों का भी रहा - जम्मूतवी-टाटा 14 घंटे, एलेप्पी-टाटा 3 घंटे, छपरा एक्सप्रेस 9 घंटे विलंब से टाटानगर पहुंची | छपरा एक्सप्रेस के विलंब से पहुंचने से कई यात्रियों की इस्पात एक्सप्रेस छूट गयी | ट्रेनों के अति विलम्ब से पहुँचने के कारण दर्जनों ट्रेनों का समय बदलकर रवाना किया गया |

-HINDI-