Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 08, 2017 - 11:28:42 AM


Title - तीन दिन में पकड़े गए 2150 बेटिकट यात्री
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 08, 2017 - 11:28:42 AM

बगैर टिकट यात्री करने वालों की धरपकड़ के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के विशेष किलाबंदी अभियान में तीन दिनों के भीतर 2150  लोग धरे गए | सीनियर डीसीएम स्वदेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये गए इस अभियान का नेतृत्व मंडल वाणिज्यिक प्रबंधन ने किया | तीन दिनों की जांच में 2150  बिना टिकट व अनियमित टिकट वाले यात्रियों को पकड़ा गया | इनसे किराए व जुर्माने के रूप में 13 लाख 64 हजार 898 रूपए रेल राजस्व के रूप में वसूले गए | 
जांच अभियान के तहत गोरखपुर आधार क्षेत्र से 522 यात्री पकड़े गए वहीँ बाकी यात्री लखनऊ क्षेत्र से पकड़े गए | वहीँ उत्तर प्रदेश पुलिस के करीब 50 से 60 पुलिसकर्मी जांच के दौरान बेटिकट मिले | सभी पर कार्यवाही की गयी |

-HINDI-