Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 26, 2013 - 20:57:00 PM


Title - तीन ट्रेन के ठहराव का विस्तार हुआ
Posted by : Mafia on Sep 26, 2013 - 20:57:00 PM

झाँसी : रेलवे प्रशासन द्वारा तीन ट्रेन के ठहराव का विस्तार कर दिया गया है।
- ट्रेन संख्या 11123/11124 बरौनी-ग्वालियर मेल को लालपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन का लालपुर स्टेशन पर अपराह्न 2.48 बजे आगमन एवं प्रस्थान समय 2.50 बजे होगा। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन का आगमन शाम 4.51 बजे एवं प्रस्थान 4.53 बजे होगा।
- ट्रेन संख्या 19167/19168 अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस का लालपुर स्टेशन पर आगमन रात 8.15 बजे व प्रस्थान समय 8.17 बजे होगा। वापसी में ट्रेन लालपुर स्टेशन रात 2.02 बजे पहुँचेगी व 2.04 बजे प्रस्थान करेगी।
- ट्रेन संख्या 19045/19046 सूरत-छपरा ताप्ति गंगा एक्सप्रेस का ठहराव शंकरगढ़ स्टेशन पर कर दिया गया है। यह ट्रेन शंकरगढ़ स्टेशन सुबह 5.51 बजे पहुँचेगी व 5.53 पर प्रस्थान करेगी। वापसी में इसका आगमन रात 9.16 बजे होगा व 9.18 बजे प्रस्थान करेगी।