Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 08, 2013 - 14:57:17 PM


Title - तीन घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा रेलवे परिसर | PrabhatKhabar.com : Hindi News Portal to Eastern India
Posted by : nikhilndls on Sep 08, 2013 - 14:57:17 PM

भागलपुर: स्टेशन परिसर में  मंगलवार को बजरंग बली की प्रतिमा को हटाने को लेकर जम कर हंगामा हुआ. हंगामा इतना अधिक बढ़ गया कि जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचना पड़ा. मौके पर जिलाधिकारी के यथास्थिति बनाये रखने के निर्देश के बाद मामला शांत हुआ. हंगामे के दौरान रेल पुलिस मूकदर्शक बनी रही. प्रतिमा को हटाने का निर्देश मालदा डिवीजन के डीआरएम रवींद्र गुप्ता ने दिया था. जिलाधिकारी ने इस बात पर नाराजगी भी जतायी कि रेलवे की ओर से प्रतिमा हटाने को लेकर कोई सूचना नहीं दी गयी थी.