Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 10, 2018 - 13:50:28 PM


Title - तीन ओवरहेड पोल तोड़ते हुए टावर वैगन हुई बेपटरी
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 10, 2018 - 13:50:28 PM

हावड़ा - नई दिल्ली रेल मार्ग के ग्रैंड कार्ड सेक्शन पर सोमवार को तेतुलमारी रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन में टावर वैगन बेपटरी हो गयी | गति तेज होने के कारण टावर वैगन तीन पोलों को तोड़ते हुए बेपटरी होकर झाड़ियों में घुस गयी | ओवरहेड तार भी टूट गए | इस घटना के कारण अप और डाउन दोनों लाइन पर रेल परिचालन ठप हो गया | घटना सोमवार शाम ३:५५ की है | जानकारी मिलते ही रेल अधिकारी घटनस्थल पर पहुंच गए | आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची | प्रथमदृष्ट्या ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर अलोक कुमार की लापरवाही सामने आई है | उन्हें तत्काल ससपेंड कर दिया गया है | घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं | 
डाउन लाइन पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप रहने से रांची से हावड़ा जा रही शताब्दी एक्सप्रेस देर रात तक गोमो स्टेशन पर खड़ी रही | टावर वैगन पूरी तरह से गुजरी भी नहीं थी कि पॉइंट बना दिया गया जिस वजह से वैगन पटरी से उतर गया | इसी लापरवाही के कारण उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाई की गयी | 

-HINDI-