Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 10, 2016 - 19:42:48 PM


Title - ताल्गो से चलने में लग सकता है कुछ ज्यादा ही वक्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 10, 2016 - 19:42:48 PM

ताल्गो ट्रेन में सफर करना अभी कुछ ज्यादा ही दूर दिख अहा है क्योंकि २००किमि की रफ़्तार पर सफर करने के लिए निवेश भी ३००० करोड़ रूपए का करना होगा| स्पेनिश कंपनी जिसने ताल्गो कोच भारतीय रेलवे को भेजे थे, चाहती है की भारत के लिए कोच बनाने से पहले भारीतय रेलवे और उनकी कंपनी के बीच कम से कम ३००० करोड़ रूपए का करार होना चाहिए| 
अर्थात जब तक ५०० डिब्बे बनाने का प्रसताव नहीं रखा जाएगा उससे पहले कंपनी भारतीय रेलवे के लिए डिब्बे नहीं बनाएगी| बता दें की सितम्बर में ताल्गो ट्रेन का ट्रायल रन रेलवे ने सफलता पूर्वक किया था जो दिल्ली से मुम्बई ११ घंटे और ४८ मिनट में पहुँच गयी थी| इस ट्रेन ने १८० किमी प्रति घंटे की अधिक्तम गति पकड़ी थी| राजधानी ये सफर १५ घंटे 50 मिनट में पूरी करती है और १३० किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति पर चलती है|
कंपनी ने डिब्बे बनाने का प्रस्ताव दो तरह से रखा है जिसमे वो ५०० डिब्बे बनाने के प्रस्ताव पर स्पेन से डिब्बे बनाके भेजेगी जिसमे कम से कम १८ महीने का समय लगेगा; और अगर भारत में ही इसे बनाना है तो कंपनी चाहती है की कम से कम १००० डिब्बे बनाये जाएं जिसका मतलब है की ६ करोड़ प्रति डिब्बे के हिसाब से प्रस्ताव ६००० करोड़ रूपए पहुँच जाएगा| भारत में डिब्बे का अगर निर्माण होता है तो इसमें ३ वर्ष तक लग जाएंगे|
रेलवे को अब ये निर्णय लेना है की इसके लिए टेंडर निकाले या सीधे कंपनी से करार कर ले| अगर टेंडर निकलता है तो ये करार किसी भी कम्पनी को जा सकता है| वैसे भी ताल्गो डिब्बे भारतीय रेलवे जैसा चाहती थी उसके हिसाब से कम चौड़े हैं|