| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Jun 15, 2013 - 09:31:06 AM |
Title - तत्काल टिकट पर महिला बिचौलिये हावी कतार में लगने का 200 रुपयेPosted by : puneetmafia on Jun 15, 2013 - 09:31:06 AM |
|
|
तत्काल टिकट पर इन दिनों महिला बिचौलिये हावी हैं, लेकिन रेल अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही. महिलाओं को आसानी से तत्काल का टोकन मिल जाने से रोजाना चार-पांच महिला बिचौलिया दूसरों के नाम से मुंबई, दिल्ली, बंगलोर सहित अन्य शहरों के लिए टिकट ले रही है.गुरुवार को काउंटर नंबर एक पर तत्काल टोकन लेकर खड़ी कई महिलाएं को यह पता नहीं था कि वह कहां व किसके नाम का टिकट ले रही है.उनके अगल-बगल से कई पुरुष सक्रिय था. इन दिनों तत्काल टिकट के मारामारी मची हुई है.पुरुषों के कतार में बिचौलियों पर अंकुश लगने के बाद अब टिकट बिचौलियों ने महिला का सहारा लेना शुरू कर दिया है. महिलाओं के लिए अलग से काउंटर होने के कारण उन्हें अलग से टोकन मुहैया कराया जाता है. रोजाना 15 से 20 महिलाएं तत्काल के लिए कतार में रहती है.तत्काल टिकट पर बिचौलिये महिलाओं की मदद से कब्जा जमाने लगे हैं. बताया जाता है कि टोकन के लिए कतार में लगी महिलाओं को 200 से 300 रुपये में बिचौलिये देते हैं. एक से दो घंटे कतार में लगने का दो से तीन सौ मिल जाने से रोजाना कई महिलाएं सुबह से आरक्षण केंद्र के आसपास भटकती रहती है. मिठनपुरा से आये अजय ने बताया कि रेल प्रशासन को रोज पुरुष के साथ-साथ महिलाओं के कतार की फोटोग्राफी कराना चाहिए. उनके आरक्षण फार्म की चेकिंग होनी चाहिए. वह किसके लिए टिकट ले रही है. |