Indian Railways News => Topic started by greatindian on Oct 22, 2012 - 12:30:04 PM


Title - तत्काल टिकट कराने में होता है ऐसा हाल, जरा जानिए सच्चाई
Posted by : greatindian on Oct 22, 2012 - 12:30:04 PM

भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन ऑफिस में तत्काल रिजर्वेशन के लिए टोकन पाने के लिए भी लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। परेशान यात्रियों का कहना है कि तत्काल के लिए अलग से पाम इंप्रेशन टोकन मशीन की व्यवस्था की जाना चाहिए।

गौरतलब है कि फिलहाल रिजर्वेशन ऑफिस में सिर्फ एक पाम इंप्रेशन मशीन लगी हुई है। तत्काल के अलावा सामान्य रिजर्वेशन  कराने वाले लोगों को भी इसी मशीन से टोकन लेना पड़ता है। इसलिए यहां लंबी लाइन लगी रहती है। तत्काल रिजर्वेशन कराने भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचे मोहम्मद फारुख खान ने बताया कि उन्हें टोकन लेने के लिए डेढ़ घंटे तक लाइन में लगना पड़ा।

एक और पाम इंप्रेशन मशीन जल्द

भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी केके दुबे ने बताया कि रेलवे प्रशासन रिजर्वेशन ऑफिस में जल्द ही नई पाम इंप्रेशन मशीन लगाने जा रहा है। मशीनों की संख्या बढ़ जाने से व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।