Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 19, 2012 - 09:00:37 AM


Title - तकनीकी कर्मियों को 2800 का मिले पे स्केल
Posted by : riteshexpert on Jul 19, 2012 - 09:00:37 AM

तकनीकी कर्मियों को 2800 का मिले पे स्केल

पटनात्नइस्ट-सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, पटना शाखा के नेतृत्व में तकनीकी कर्मचारियों ने राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शन किया. मौके पर कर्मियों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. कर्मियों ने सभी रिक्त पद को भरने व नये कायरें के लिए नये पदों का सृजन करने, तकनीकी कर्मचारियों को 2800 का पे स्केल देने, सभी विभागों के तकनीकी सुपरवाइजर को 4800 ग्रेड पे देने की व्यवस्था करने, ओटी एवं टीए सहित सभी बकाया राशि का भुगतान करने तथा यूनिफॉर्म की आपूर्ति की जाने की मांग की. प्रदर्शन का नेतृत्व इस्ट-सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एमएन वाजपेयी ने किया. मौेके पर केंद्रीय पदाधिकारी शशिकांत पांडेय, एसएनपी श्रीवास्तव, एसएस डी मिश्रा, पटना शाखा के शाखा मंत्री सुनील कुमार सिंह, सहायक सचिव एके शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित थे.