Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 17, 2013 - 17:57:03 PM


Title - तकनीकि खामियां दूर होने के बाद मिलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेनों को हरी झंडी
Posted by : irmafia on Sep 17, 2013 - 17:57:03 PM

कानपुर झांसी के बीच नई विद्युतीकरण रेलवे लाइन पर कब से ट्रेनों का आवागमन शुरू होगा, इसको लेकर संशय बरकरार है। सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त पीके वाजपेयी ने विद्युतीकृत लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को इलेक्ट्रिक इंजन का लाइन पर ट्रायल होगा। इसके बाद रिपोर्ट ऊपर भेजी जाएगी। कब से इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगेंगी इसको लेकर उन्होंने कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि तकनीकि खामियों को वे चिन्हित कर रहे हैं।
रेल संरक्षा आयुक्त पीके वाजपेयी ने उरई रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक लाइन के निरीक्षण के दौरान माना कि अभी इलेक्ट्रिक लाइन से ट्रेनों के संचालन में तमाम गतिरोध हैं उन्हें दूर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानपुर से झांसी तक बिछी विद्युतीकृत रेलवे लाइन के निरीक्षण के बाद मंगलवार को इलेक्ट्रिक इंजन का फाइनल ट्रायल होगा। इसके बाद तय किया जाएगा लाइन ठीक है या नहीं, कब से इलेक्ट्रिक ट्रेनों के आवागमन को हरी झंडी मिलेगी इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा। चौरसी के पास विद्युतीकृत लाइन में पावर सप्लाई के लिए सब स्टेशन के निर्माण को लेकर चल रहा विवाद अभी खत्म नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने कहा कि यहां सब स्टेशन स्थापित हुए बगैर भी इलेक्ट्रिक लाइन शुरू हो सकती है। इलेक्ट्रिक लाइन देखने वाले इंजीनियरों से उन्होंने तकनीकी खामियों के बारे में पूछा।