Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 26, 2012 - 18:19:42 PM


Title - डॉग ने २० मिनट डिटेन की जम्मूतवी लापरवाही -!-बठिंडा से रतलाम के लिए कुत्ता बुक कराया, मालिक लेने नही
Posted by : riteshexpert on Jul 26, 2012 - 18:19:42 PM

रतलाम
समय- सुबह ८.१०
स्थान- रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नं. 4
वाकया- अचानक भौं-भौं की आवाज आते ही लोग चौंक उठे। यात्रियों, वेंडरों के साथ-साथ दुकानदारों का ध्यान गार्ड कैबिन ((एसएलआर कोच)) की ओर गया और सभी कौतूहलवश गार्ड से माजरा पूछने लगे। तभी कुत्ते के मालिक के लिए उद्घोषणा हुई और उसे कैबिन से उतारने के चक्कर में ट्रेन 20 मिनट डिटेन ((लेट)) हो गई।
यह हुआ बुधवार को जम्मूतवी एक्सप्रेस ((12472)) ट्रेन में। डॉबरमेन-मिक्स्ड ब्रीड का कुत्ता बठिंडा से रतलाम के लिए बुक हुआ था। उसे गार्ड कैबिन ((एसएलआर-128706)) से रतलाम लाया गया। मालिक के नहीं आने पर ड्यूटी गार्ड डी.के. भटनागर ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। उद्घोषणा के बाद भी जब कुत्ते को लेने कोई नहीं आया तो उसे कैबिन से उतारने की कवायद शुरू हुई। इस बीच ट्रेन रवाना होने का समय ((8.20)) हो गया। बिल्टी नंबर एल-7-176059 एक दिन के लिए ही था और कुत्ते को रतलाम उतारना जरूरी था। कुत्ते के गले में बंधी बिल्टी फटने से मालिक का नाम पता नहीं चल पा रहा था। अंतिम बार मालिक कोटा स्टेशन पर कुत्ते को देखने आया था।