Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 25, 2017 - 10:29:09 AM


Title - डेमू ट्रेन की एक बोगी में अज्ञात लोगों ने लगाई आग
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 25, 2017 - 10:29:09 AM

गोंदिया से कटंगी पहुंची डेमू ट्रेन में कल रात शंटिंग के समय अज्ञात शरारती तत्वों  ने एक डिब्बे में आग लगा दी जिस कारण एक सीट और साइड की एक खिड़की जलकर ख़राब हो गए हैं|
गोंदिया से हट्टा के बीच अंडर पास का निर्माण कार्य जारी है जिस वजह से गोंदिया रवाना होने वाली ट्रेन को रद्द किया जा रहा है| वहीँ कटंगी स्टेशन पर ट्रेन को बंद करते समय अन्य कोई सुरक्षा इंतज़ाम भी नहीं है|
78809 कटंगी से रात साढ़े दस बजे रवाना हुई और साढ़े ग्यारह बजे बालाघाट स्टेशन पहुंची जहाँ से वापस कटंगी लगभग पौने एक बजे से पहले पहुंची जहाँ इसकी हाल्टिंग की गई| ये गाड़ी मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे रवाना होने वाली थी पर दूसरी तरफ से ट्रेन के निरस्त होने के कारण इसे रवाना नहीं किया गया और रात्रि के दो बजे के बाद इसमें अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी|
-HINDI-