| डीसीएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण 10589423 by RailXpert on 24 July, 2013 - 08:59 AM | ||
|---|---|---|
RailXpert | डीसीएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण 10589423 on 24 July, 2013 - 08:59 AM | |
दरभंगा जंक्शन का मंगलवार को डीसीएम विरेन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान श्रावणी मेला पर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अनारक्षित टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश दिया। वहीं टिकट वापसी करने के नए नियम को यात्रियों को बताने के लिए बार बार माइक से घोषणा करने को कहा। बाबाधाम जाने के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन की जानकारी भी यात्रियों को देने का निर्देश दिया। स्पेशल ट्रेन का किसी भी हाल में प्लेटफार्म नहीं बदलने को लेकर स्टेशन अधीक्षक को हिदायत की। वहीं स्टेशन प्रशासन की ओर डीसीएम को सुल्तानगंज से क्यूल होते हुए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का सुझाव दिया गया। मौके पर स्टेशन अधीक्षक एनएम झा, डीसीआई राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। | ||