Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 19, 2018 - 17:15:47 PM


Title - डीरेका पुराने पार्ट्स से तैयार कर रहा नए इंजन
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 19, 2018 - 17:15:47 PM

डीरेका कारखाने में इलेक्ट्रिक इंजन के निर्माण शुरू होने के क्रम में पुराने अल्को इंजन को इलेक्ट्रिक इंजन में रूपांतरण पिछले वित्तीय वर्ष से प्रारम्भ हो चुका है | इसकी सफलता देखते हुए डीरेका ने इसी माह से 4500 अश्वशक्ति के लोको का इलेक्ट्रिक रूपांतरण शुरू हो जाएगा | इसमें 60 प्रतिशत पुराने पार्ट्स दोबारा प्रयोग में लाये जाएंगे | 
जिस तरह 3100  अल्को इंजन के निर्माण में पुराने इस्तेमाल किये गए इंजन के पार्ट्स को फिर से उपयोग में लाया जा रहा था ठीक उसी तरह से 4500  अश्वशक्ति डीजल इंजन में लगभग 60  प्रतिशत पुराने इस्तेमाल किये गए पार्ट्स इंजन में दुबारा लगाए जाएंगे | इसमें से ज्यादातर ऐसे पार्ट्स हैं जो काफी मेहेंगे हैं और रेलवे इन पार्ट्स से काफी बचत करना चाहता है | दूसरी तरफ ज्यादा शक्तिशाली इंजन भी काम लगत में तैयार हो जाएगा | 

-HINDI-