Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 16, 2012 - 00:04:29 AM


Title - डीजल शेड प्रकरण को ले बढ़ी डीआरएम आफिस की सुरक्षा
Posted by : riteshexpert on Aug 16, 2012 - 00:04:29 AM

-मेंस यूनियन बनाम रेल प्रशासन के बीच टकराव की आशंका
*********
खड़गपुर (प.मेदिनीपुर) : दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर के साउथ साइड में स्थित रेलवे के डीजल लोको शेड में मेंस यूनियन (गौतम ग्रुप) बनाम रेल प्रशासन के बीच व्याप्त विवाद को केंद्र कर डीआरएम कार्यालय परिसर में सोमवार से अचानक सुरक्षा - व्यवस्था एकदम कड़ी कर दी गई है। रेल प्रशासन की ओर से हाल ही में डीजल शेड में काम करने वाले यूनियन से जुड़े तीन कर्मियों का तबादला कर दिया गया। इससे यूनियन में नाराजगी और ज्यादा बढ़ गई है। यूनियन के अतिरिक्त महासचिव अजीत घोषाल ने समूचे प्रकरण को ले डीआरएम को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कभी भी मोर्चा खोलने की बात कही है। इधर यूनियन की संभावित गतिविधियों की भनक लगते ही डीआरएम कार्यालय परिसर व डीजल लोको शेड में सोमवार से सुरक्षा बढ़ा दी गई। डीआरएम कार्यालय परिसर के तीन द्वार को बंद कर दिया गया है। केवल एक द्वार से कर्मियों को आने-जाने की इजाजत दी जा रही है। सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगंतुकों से पूछताछ भी की जा रही है। डीआरएम आर के कुलश्रेष्ठ का कहना है कि यूनियन की ओर से अशांति फैलाने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।