Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Oct 26, 2012 - 09:30:53 AM


Title - डीआरएम ने किया व्यायामशाला का उद्घाटन
Posted by : nikhilndls on Oct 26, 2012 - 09:30:53 AM

आसनसोल के डीआरएम संजय सिंह गहलोत ने विवेकानंद हॉल परिसर में लगभग आठ लाख रुपये की लागत से बने मल्टी जिम का उद्घाटन किया। रेल कर्मी व उनके परिवार के सदस्य जिम का लाभ उठा सकेंगे।उद्घाटक गहलोत ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को व्यायाम करना चाहिए। स्वस्थ शरीर रहने पर ही बेहतर कार्य हो सकता है। उन्होंने रेल कर्मियों से आह्वान किया कि रोजमर्रा के कार्य के अलावा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम अवश्य करें। अपने बच्चों को भी अत्याधुनिक जिम का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। खेल विभाग के सचिव समीर राय ने बताया कि इस अत्याधुनिक मल्टी जिम को बनाने में लगभग आठ लाख रुपये रेलवे का खर्च हुआ है। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ अभियंता समन्वय पंकज कुमार सिंह, सीनियर डीएमई सुमन राज, सीनियर डीईई टीआरडी विनीत गुप्ता, एसीएम एसके बासू, सोमेन दा, आइओडब्ल्यू टीपू, सुबीर घोष आदि उपस्थित थे।