Indian Railways News => Topic started by greatindian on Jul 18, 2012 - 09:19:26 AM


Title - डीआरएम ने किया मोतीपुर स्टेशन का निरीक्षण
Posted by : greatindian on Jul 18, 2012 - 09:19:26 AM

समस्तीपुर मंडल के डीआरएम सत्यप्रकाश द्विवेदी ने मंगलवार को मोतीपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर चहुंओर गंदगी देख बिफर पड़े। शीघ्र सफाई दुरुस्त करने का निर्देश दिया। यात्री सुविधाओं की कमी देख स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार का निर्देश दिया। दैनिक रेल यात्री संघ के शशि कुमार गुप्ता ने स्टेशन का ऊंचीकरण कराने, टिकट कांउटरों की संख्या बढ़ाने, जलमीनार स्थापित कराने, रोशनी की व्यवस्था समेत अन्य मांगें रखी। डीआरएम ने मांगों के आलोक में कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्टेशन परिसर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश अधीक्षक को दिया। डीआरएम ने बताया कि राशि का आवंटन मिलते ही मांगों को पूरा किया जाएगा। इधर, डीआएम द्वारा फंड का अभाव बताने से दैनिक यात्रियों में आक्रोश है। यात्री संघ इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। डीआरएम से मिलने वालों में संदीप जालान, राधामोहन प्रसाद, मोती अग्रवाल, अशोक शर्मा, अरविंद कुमार भी शामिल थे।