Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 28, 2012 - 15:19:17 PM


Title - डीआरएम ने किया डलमऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
Posted by : puneetmafia on Jul 28, 2012 - 15:19:17 PM

डलमऊ, अप्र : जिले की सांसद सोनिया गांधी के सामने नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव ने सभासदों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन की बदहाली बयां की थी। जिस पर शुक्रवार को डीआरएम जगदीप राय अपनी विशेष ट्रेन से डलमऊ स्टेशन पहुंचे। जहां स्टेशन की बदहाल हालात देखकर तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

नगर निवासी गुरुबख्श सिंह, अजय पांडेय, भीम जायसवाल, आशीष ने इंदिरा पार्क की हालत दिखाई। जिसे ठीक करने के लिए अपने साथ चल रहे स्टाप को निर्देशित किया। संजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, निर्मल शुक्ला ने टूटी यात्री सीटों की ओर ध्यान दिलाया। जिसे एक सप्ताह में बदलने के निर्देश दिए। सांसद सोनिया गांधी के निर्देश पर पहुंचे डीआरएम के सामने सुनील श्रीवास्तव ने कंप्यूटर आरक्षण, रेलवे यात्री रोड एवं पैदल पुल की मांग रखी। जिसे एक सप्ताह में मूर्त रूप देने का निर्देश दिया। डीआरएम ने बताया कि यह डलमऊ की विशेष विजिट है समस्याओं को सूचीबद्ध कर माडल रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा।

हाल्ट पर बढ़ेगी सुविधाएं

डीआरएम को बरारा हाल्ट व राधाबालमपुर हाल्ट की व्यवस्था से अवगत कराते हुए संतोष एडवोकेट, अजय सिंह ने बताया कि बरारा स्टेशन पर जल्द ही रेलवे गेट लगाने का आश्वासन दिया।

लालगंज से बिना रुके निकल गए

लालगंज, अप्र : मंडल रेल प्रबंधक जगदीप राय विशेष ट्रेन से लालगंज रेलवे स्टेशन होकर बिना रुके सीधे निकल गए। इससे स्टेशन पर खड़े नागरिक अपनी समस्या नहीं सुना सके। स्टेशन पर मौजूद मदन मिश्रा रंजीत गुप्ता, कुंवर बहादुर सिंह राठौर, प्रमोद कुमार मिश्र आदि ने इस पर आक्रोश जताया। उनका कहना था कि स्टेशन का उच्चीकरण करके प्लेटफार्म नंबर दो तो बना दिया किंतु फुट ओवर ब्रिज आज तक नहीं बनाया गया। जिसकी वजह यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर न तो वाटर कूलर की व्यवस्था है और न ही टीन शेड, जिससे भीषण धूप व बरसात के दिनों में लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को लेकर डीआरएम से मिलने गये थे। किन्तु उन्हें उस समय निराशा हाथ लगी जब डीआरएम बिना रुके ही सीधे निकल गये।