Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 31, 2013 - 14:57:09 PM


Title - डीआरएम ने किया जयपुर- रेवाड़ी ट्रैक का निरीक्षण
Posted by : riteshexpert on Aug 31, 2013 - 14:57:09 PM

उत्तर- पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक ((डीआरएम)) वीरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन से जयपुर- रेवाड़ी ट्रैक का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सीनियर डीसीएम रत्नेश झा, सीनियर डीओएम गौरव गौड़ सहित अन्य अधिकारी थे। रेवाड़ी जाते समय डीआरएम वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन की छत पर बैठकर अनधिकृत रूप से यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि चैकिंग अभियान भी चलाया जाता है। जिसके तहत छत पर बैठने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्री सुविधा में और विस्तार किया जाएगा।