Indian Railways News => Topic started by messanger on Aug 10, 2013 - 20:58:46 PM


Title - डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन हर रविवार को चलेगी
Posted by : messanger on Aug 10, 2013 - 20:58:46 PM

नार्थ फ्रंटियर रेलवे डिब्रूगढ़ से चंड़ीगढ़ तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है, जो 22 सितंबर तक हर रविवार को मुरादाबाद होकर जाएगी।
अपर मंडल रेल प्रबंधक हितेंद्र मेहरोत्रा ने बताया कि डिब्रूगढ़ (05903) से यह ट्रेन शुक्रवार को चल दी है, यह ट्रेन रविवार की सुबह 7.35 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। मुरादाबाद में ट्रेन का ठहराव दस मिनट रहेगा। सुबह 7.45 बजे यहां से रवाना होगी और दोपहर 1.10 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन (05904) चंडीगढ़ से रविवार की रात 11.15 बजे चलेगी और सोमवार की सुबह 5.30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन बुधवार की शाम को डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 सितंबर तक सप्ताह में एक दिन चलायी जाएगी।