Indian Railways News => Topic started by sushil on Jul 31, 2013 - 12:01:02 PM


Title - डाकघर से होगा रेल आरक्षण
Posted by : sushil on Jul 31, 2013 - 12:01:02 PM

रानीगंज के सियारसोल पोस्ट आफिस में रेलवे आरक्षण केन्द्र का उद्घाटन राज्य रेल मंत्री अधीर रंजन चौधरी द्वारा हावड़ा से ही किए जाने की सूचना पर मंगलवार को पोस्ट आफिस में आसनसोल रेलमंडल के रानीगंज के आरक्षण अधिकारी एस चटर्जी, अधिकारी एससी मल्लिक मौजूद थे। रेल और पोस्ट आफिस के संयुक्त प्रयास से यात्रियों की सुविधा के लिए इसे शुरू किया गया है। वर्तमान में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यहां लोगों को आरक्षण की सुविधा मिलेगी।