Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jun 26, 2012 - 21:00:59 PM


Title - डबल डेकर ट्रेन की न खामी दूर हुई, न ही पहुंचा पावर कार - डबल डेकर ट्रेन की न खामी दूर हुई, न ही पहुं
Posted by : nikhilndls on Jun 26, 2012 - 21:00:59 PM

डबल डेकर एसी ट्रेन के चलने पर असमंजस बरकरार, नॉन स्टाप ट्रेन के चलने की तिथि भी अभी तक नहीं बढ़ी

जयपुर। डबल डेकर एसी ट्रेन की तकनीकी खामी को रेलवे प्रशासन अभी तक दूर नहीं कर पाया है। इसके लिए कपूरथला रेलवे कोच फैक्ट्री से मंगवाया गया पावर कार (जनरेटर) भी जयपुर नहीं पहुंच सका है। ऐसे में अभी इस ट्रेन के चलने पर असमंजस बरकरार है। यह ट्रेन जयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलाई जानी है।

उधर, रेलवे प्रशासन ने जयपुर-दिल्ली नॉन स्टाप ट्रेन के 30 जून तक की चलाने की घोषणा कर रखी है। उसमें पांच दिन शेष है, लेकिन अभी इसके संचालन की तिथि भी नहीं बढ़ाई गई है। इसको देखते हुए लग रहा है कि एक दो दिन में भी डबल डेकर की खामी दूर नहीं हुई तो रेलवे प्रशासन को नॉन स्टाप ट्रेन के संचालन की तिथि एक बार फिर बढ़ानी पड़ेगी।