Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 25, 2018 - 18:13:27 PM


Title - ठहराव की मांग कर वकीलों ने रोकी राजधानी एक्सप्रेस
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 25, 2018 - 18:13:27 PM

ढेंकनाल रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग करते हुए जिला वकील संघ ने शनिवार को राजधानी एक्सप्रेस को करीब बीस मिनट तक रोक दिया | संघ की इस मांग को भाजपा, बीजद एवं कांग्रेस के साथ विभिन्न संगठन ने समर्थन मिला और रेल रोको आंदोलन में शामिल भी हुए | 


शनिवार की सुबह करीब नौ बजे सैंकड़ों की संख्या में वकील संघ के सदस्य व समर्थक स्टेशन पहुंचे और अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए राजधानी एक्सप्रेस को रोक दिया | स्टेशन पदाधिकारियों के समझने व समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन मिलने के बाद वकील ट्रैक से हेट | इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस करीब बीस मिनट स्टेशन पर खड़ी रही |

-HINDI-