Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Aug 25, 2013 - 15:57:00 PM


Title - ट्वाय ट्रेन के लिए जू में पेड़ काटने पर रोक
Posted by : ConfirmTicket on Aug 25, 2013 - 15:57:00 PM

ट्वाय ट्रेन के लिए जू में पेड़ काटने पर रोक
कानपुर। चिड़ियाघर में ट्वाय ट्रेन का ट्रैक बनाने के लिए पेड़ काटे जाने पर सेंट्रल जू ऑफ अथॉरिटी ने रोक लगा दी है। मेंबर सेक्रेटरी सेंट्रल जू आफ अथारिटी बीएस बोनल ने प्रमुख सचिव वन जेएस अस्थाना और जू निदेशक के. थॉमस को यह निर्देश दिया है। जू में ट्वाय ट्रेन चलाने के रास्ते में आ रहे कुल 241 पेड़ काटे जाने हैं इसकी जानकारी सेंट्रल जू ऑफ अथारिटी को मिलने पर शनिवार को पेड़ काटने पर रोक लगा दी गई। निर्देश में बीएस बोनल ने कहा कि जू हरियाली का केंद्र माना जाता है। ऐसे में पेड़ों को काटना गलत है। पेड़ काटे जाने पर जू प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख वन्य जीव संरक्षक रूपक डे कहा कि जू निदेशक से इस संबंध में बात हो गई है, ऐसा मैप तैयार किया जायेगा, ताकि पेड़ों की कटाई न हो।