Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 17, 2013 - 05:56:58 AM


Title - ट्रेनों में पानी व सफाई व्यवस्था निजी हाथों में
Posted by : riteshexpert on Sep 17, 2013 - 05:56:58 AM

कानपुर, एक प्रतिनिधि: कुछ खास ट्रेनों में गंदगी और कोचों में पानी की दिक्कत का सामना अब यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा। इससे निजात पाने के लिए यह दोनों व्यवस्था निजी हाथों को दे दी गई है।

सेंट्रल स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस, गरीब नवाज, कालका, नार्थ ईस्ट, संपर्क क्रांति, ओखा, हावड़ा एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस समेत 40 ट्रेनों के कोचों की सफाई और इन ट्रेनों में पानी भरने का काम निजी हाथों को सौंपा गया है। उत्तर मध्य जोन ने इसके लिए अरुण एवियेशन कंपनी को ठेका दिया है। कंपनी ने 80 कर्मियों को सेंट्रल स्टेशन पर लगाया है। ये कर्मी दो चरणों में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक लगाए गए हैं। एक चरण में कुल 40 कर्मी होते हैं और ट्रेन की सूचना मिलते ही पहले से ही पाइप, सफाई मशीन लेकर खड़े हो जाते हैं। दिल्ली से हावड़ा के बीच एक के पीछे एक दौड़ रही 24-24 कोच की ट्रेनें के कोच में पानी खत्म होने पर आये दिन हंगामा होता है। गर्मी में तो कई कई घंटे यात्री ट्रेन को रोककर हंगामा व प्लेटफार्म पर ही धरना देते हैं।

इस संबंध में उत्तर मध्य जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संदीप माथुर का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिये व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ट्रेनों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इंसेट))) सेंट्रल स्टेशन की स्थिति

ø कुल ट्रेनें 320

ø यात्री प्रतिदिन 1.5 लाख

ø प्लेटफार्म संख्या 10

ø दिल्ली हावड़ा ट्रेनें 205

ø लखनऊ 60

ø झांसी रूट 50

ø फर्रुखाबाद 16