Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 01, 2013 - 08:59:59 AM


Title - ट्रेनों में नहीं मिलेगा बोर्डिंग रिजर्वेशन, कंफर्म टिकट भी मुश्किल
Posted by : Mafia on Aug 01, 2013 - 08:59:59 AM

ट्रेनों में यात्रा के दौरान कन्फर्म टिकट पाना थोड़ा और मुश्किल हो जाएगा। दलालों पर रोक लगाने की कोशिश में आम आदमी को परेशानी उठानी पड़ेगी।

एक अगस्त से बोर्डिंग रिजर्वेशन टिकट नहीं मिलेगा। यात्रियों को यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन से ही रिजर्वेशन का टिकट मान्य होगा।
�
ट्रेनों में हर स्टेशन के लिए आरक्षण कोटा तय होता है। इसका फायदा यात्री भी उठाते हैं। उन्हें जिस स्टेशन से यात्रा करनी होती है उसके पीछे के स्टेशन पर उपलब्ध कन्फर्म टिकट ले लेते हैं।

जिस स्टेशन से चढ़ना होता है वहां से बोर्डिंग दिखाते हैं। इससे उन्हें कन्फर्म टिकट भी हासिल हो जाता था, लेकिन आम यात्री से ज्यादा लाभ उठाते हैं दलाल। अपने फायदे के लिए पूरा रिकार्ड रखकर कन्फर्म टिकट की मोटी कीमत वसूलते हैं।

इस पर प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए उद्देश्य से बोर्डिंग टिकट पर रोक लगा दी गई है। यह नियम एक अगस्त से लागू हो जाएगा। हालांकि इससे यात्रियों को नुकसान होगा। रेलवे वेटिंग टिकट पर किसी भी क्लास में सफर पर रोक पहले ही लगा चुका है।

ऐसे में यात्रियों को दिक्कतें उठानी होंगी। भीड़भाड़ वाले दिनों में बोर्डिंग टिकट के सहारे लोगों की यात्रा आरामदायक हो जाती थी। अब उन्हें इसका फायदा नहीं मिलेगा। सीनियर डीसीएम मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि स्टेशन कोटा के अनुसार ही टिकट दी जाएगी।

रिजर्वेशन वाले स्टेशन से बोर्डिंग होगी। यह नियम एक अगस्त से लागू हो जाएगा।