Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 30, 2013 - 03:59:34 AM


Title - ट्रेनों में कोच की होगी वीडियोग्राफी
Posted by : nikhilndls on Jul 30, 2013 - 03:59:34 AM

यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास 16सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
जागरण ब्यूरो, लखनऊ : ट्रेनों में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस हर दिन नई-नई योजनाएं बना रही है। दैनिक यात्रियों को विशेष पुलिस अधिकारी बनाने के फैसले के बाद अब कुछ खास ट्रेनों के वातानुकूलित और सामान्य कोच की वीडियोग्राफी की योजना बनाई गई है। सभी महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की भी योजना है। 1रविवार को पुलिस महानिदेशक रेलवे रिजवान अहमद ने इन कार्यो में रेलवे के अधिकारियों का सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं। जहां यह कैमरे पहले से लगाए गए हैं, वहां उन्हें प्रत्येक दशा में चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। जीआरपी के मुरादाबाद और लखनऊ अनुभाग में दृष्टि योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, जिसकी मॉनीटरिंग सेक्शन मुख्यालय से की जा रही है। रिजवान ने बताया कि उत्तर प्रदेश से गुजरने वाले सभी ट्रेनों के सभी कोचों के ट्रेन के रूट के ठहराव वाले स्टेशनों के जीआरपी थानों के फोन नंबरों के स्टीकर लगाए जाने के साथ ही रेलवे के सभी वेंडरों व अटेंडेंट का सत्यापन कर अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वाले अनधिकृत रास्ते बंद होंगे। 1पुलिस महानिदेशक रेलवे ने बताया कि प्लेटफार्म खाली न होने पर आने वाली दूसरी ट्रेनों को आउटर सिग्नल पर जब अंधकार में खड़ा किया जाता है तो ऐसे समय अपराध की आशंका बनी रहती है। ऐसी जगहों पर हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।