Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 16, 2013 - 17:59:07 PM


Title - ट्रेनों में अब लगेंगे अतिरिक्त कोच
Posted by : Mafia on Aug 16, 2013 - 17:59:07 PM

यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा की गई है। कुछ ट्रेनों में स्थायी रूप से कोच बढ़ाए जा रहे हैं, जबकि कुछ ट्रेनों में अस्थायी तौर पर यह व्यवस्था की गई है।
नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस (12313/12314) में 16 अक्टूबर से थर्ड एसी का एक कोच बढ़ाया जाएगा। इसी तरह से उढ़ना-वाराणसी एक्सप्रेस (19057/19058) तथा वलसाड़-हरिद्वार एक्सप्रेस (12911/12912) में स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाकर सात से आठ किया जाएगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनल-वाराणसी सुपर फास्ट (12167/12168) में 1 सितंबर तक थर्ड एसी का एक व स्लीपर के दो अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। दिल्ली सराय रोहिल्ला से जयपुर के बीच चलने वाली डबल डेकर ट्रेन (12986/12985) में भी 15 सितंबर से एसी चेयर कार में दो अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
उत्तर रेलवे ने प्रायोगिक तौर पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-सदुलपुर एक्सप्रेस (14705/14706) का ठहराव रामपुरा बेरी में करने का फैसला किया है। 14705 नंबर की ट्रेन रामपुरा बेरी में सुबह 10.34 बजे पहुंचेगी तथा 14706 नंबर की ट्रेन यहां शाम 6.18 बजे पहुंचेगी। यहां पर दो मिनट तक रुकेगी। यह व्यवस्था व्यवस्था फिलहाल अगले वर्ष 2 फरवरी तक के लिए है।