Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 02, 2013 - 00:01:39 AM


Title - ट्रेनों की सफाई रेलकर्मियों के जिम्मे
Posted by : railgenie on Aug 02, 2013 - 00:01:39 AM

हमारे संवाददाता, भागलपुर : भागलपुर स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों की सफाई एक अगस्त से रेलकर्मियों के जिम्मे रहेगी। एक अगस्त से यंग बंगाल कंपनी काम बंद कर देगी। अब 14 अगस्त से यूरेका फो‌र्ब्स लिमिटेड साउथ इंक्लेव नामक कंपनी द्वारा काम शुरू करने की बात कही जा रही है। कंपनी के साथ रेलवे का चार जून को अनुबंध हुआ है। चलती ट्रेनों में सफाई का काम चार जून से बंद है।