Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Oct 10, 2012 - 06:01:17 AM


Title - ट्रेनों की सफाई के लिए टेंडर 17 को
Posted by : riteshexpert on Oct 10, 2012 - 06:01:17 AM

भागलपुर : भागलपुर स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों की साफ-सफाई के लिए टेंडर 17 अक्टूबर को निकाला जाएगा। वर्तमान समय में कोलकाता के यंग इंडिया के जिम्मे ट्रेनों का रखरखाव है। यंग इंडिया का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो जाएगा। इसके बाद टेंडर लेने वाली कंपनी काम शुरू करेगा।

भागलपुर यार्ड में भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस, भागलपुर-अजमेरशरीफ, भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस एवं भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस की साफ-सफाई होती है। भागलपुर-सुरत एक्सप्रेस का सुरत में व भागलपुर-रांची एक्सप्रेस का रखरखाव रांची में हो रहा है। 17 अक्टूबर को टेंडर लेने वाली कंपनी को कोच व पीट की सफाई के अलावा ट्रेनों में सफाई के लिए कर्मियों को भेजना होगा। ताकि रास्ते में बोगी के अंदर की साफ-सफाई हो सके और गंदगी से यात्रियों को परेशानी नहीं हो। यार्ड में कर्मियों की भारी कमी व कर्मचारियों की बहाली नहीं होने के कारण पिछले तीन-चार वर्षो से ट्रेनों की सफाई का जिम्मा प्राइवेट हाथों में दिया जा रहा है। रास्ते में ट्रेनों की सफाई का काम अलग कंपनी व यार्ड में सफाई का काम अलग कंपनी को दिया जाता रहा है। इस बार एक ही कंपनी को देने का निर्णय लिया गया है। प्राइवेट हाथों में सफाई का काम दिए जाने के बाद भी वह काम नहीं हो पा रहा जिसकी उम्मीद की जा रही थी। सफाई को लेकर रेलवे के वरीय अधिकारी कई बार संबंधित अधिकारी को फटकार लगा चुके हैं।