Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 08, 2017 - 12:17:48 PM


Title - ट्रेनें भी हो गयी हैं शाकाहारी और मांसाहारी
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 08, 2017 - 12:17:48 PM

संपर्क क्रांति और जयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस शाकाहारी हैं वहीँ अमरनाथ और अवध एक्सप्रेस मांसाहारी हैं | हो सकता है ये सुनकर आपको थोड़ा आश्चर्य हो परन्तु ये सच है | दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली संपर्कक्रांति और कामाख्या से जयपुर जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस में यात्री मांसाहार भोजन पसंद नहीं करते | इन ट्रेनों में पैंट्रीकार में शाकाहारी खाना ही बनता है |
अगर किसी ने मांसाहार खाने का आर्डर दिया भी तो उसे स्टेशन से मांगकर दिया जाता है | दूसरी ओर अमरनाथ ओर अवध असम एक्सप्रेस में यात्री मांसाहार ज्यादा पसंद करते हैं | इन ट्रेनों में शाकाहारी खाना बनता भी है तो मात्र छह फीसदी यात्रियों के लिए | पैंट्रीकार संचालकों का कहना है कि अगर इन ट्रेनों में ज्यादा वेज बनवा दिया जाये तो नहीं बिकेगा |

ऐसी ही संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्री मैथिलि यात्री होते हैं | ब्राह्मण होने की वजह से यात्री मीट मुर्गा तो दूर अंडा तक पसंद नहीं करते, इसलिये शाकाहारी खाना ही बनाकर बेचना पड़ता है |  गोरखपुर या उससे आगे चढ़ने वाले यात्री ही नॉन-वेज की डिमांड करते हैं | 
-HINDI-