Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 17, 2017 - 10:28:00 AM


Title - ट्रेनें निरस्त होने के कारण व्यापारियों को हुई परेशानी
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 17, 2017 - 10:28:00 AM

कानपुर रेल खण्ड के दादरी स्टेशन यार्ड में चल रहे कार्य के कारण कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया| ट्रेनें निरस्त होने के कारण कारोबारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। अलीगढ़ से चलने वाली ईएयू के निरस्त होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी आयी | 
दिल्ली माल खरीद आदि के लिए जनपद से रविवार के दिन हजारों की संख्या में व्यापारी दिल्ली जानते हैं परन्तु दिल्ली जाने वाली एचएडी जो हाथरस किला स्टेशन से चलती है, इसके निरस्त हो जाने के कारण व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा | इसी तरह टूण्डला से दिल्ली टीएडी व अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाली एएमयू के निरस्त होने कि वजह से कारोबारी ज्यादा परेशान रहे। 
तमाम व्यापारियों को वाहन या अन्य सड़क यातायात की सहायता लेते हुए दिल्ली रवाना होना पड़ा। रेलवे के अनुसार ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना पहले ही दे दी गयी थी परन्तु सूचना लोगों तक पहुँच नहीं पाई थी | 

-HINDI-