Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 30, 2013 - 11:57:13 AM


Title - ट्रेन से नहीं उतरे रेल महाप्रबंधक
Posted by : nikhilndls on Aug 30, 2013 - 11:57:13 AM

धनबाद रेल मंडल के तहत सर्वाधिक राजस्व देने में दूसरे नंबर का स्टेशन डालटनगंज में गुरुवार को रेल महाप्रबंधक मधुरेश कुमार नहीं उतरे। इससे पलामू के लोगों में निराशा देखी गई। मालूम हो कि गत बुधवार को रेल महाप्रबंधक कार्यालय से पलामू चेंबर व अन्य संगठनों के साथ एक बैठक निर्धारित थी। इसमें स्थानीय स्तर पर रेल अधिकारियों ने चेंबर व अन्य संगठनों को महाप्रबंधक के साथ वार्ता का न्योता दिया गया था। गुरुवार को काफी देर से इंतजार कर रहे लोगों को उस वक्त काफी निराशा हुई, जब पता चला कि महाप्रबंधक का विशेष ट्रेन यहां नहीं रुकेगी। फिर किसी तरह दो मिनट का ठहराव का वक्त दिया गया। बावजूद इसके ट्रेन के रुकने के बाद महाप्रबंधक अपने डिब्बे से नहीं उतरे। उन्होंने बॉगी के दरवाजे पर डीआरएम सुधीर कुमार को भेजा। डीआरएम ने ही संगठनों का ज्ञापन स्वीकार किया। पलामू चेंबर आफ कामर्स ने छह सूत्री मांग पत्र उन्हें सौंपा। इसमें जोनल व मंडल स्तर के कमेटी में सदस्य नामित करने, रेल कर्मचारियों व यात्रियों की सुरक्षा, महाबोधि एक्सप्रेस में बरवाडीह से लिंक देने, शक्तिपुंज एक्सप्रेस को बढ़ाकर मुंबई तक करने व विभिन्न ट्रेनों में पैंट्री कार जोड़ने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में राजदेव उपाध्याय, अरूण कुमार अग्रवाल, निलेश चंद्रा व उदय शंकर दुबे शामिल थे।
पलामू वनोपज लघु उद्योग संघ गुरूवार को रेल महाप्रबंधक मधुरेश कुमार का बुके देकर स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र में रेल सुविधा में बढ़ोतरी की मांग की गई है। मौके पर संघ के अध्यक्ष ज्ञानचंद पांडेय, सचिव इंद्रजीत सिंह डिंपल, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद, बी दास, एसएस होरो, पंकज कुमार, संजय कुमार, पंकज तिवारी व बालमुकुंद तिवारी उपस्थित थे। वहीं ईसीकेआरयू के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, शाखा सचिव बासुदेव प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों ने रेल महाप्रबंधक को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मौके पर यातायात निरीक्षक एके सिन्हा, स्टेशन प्रबंधक जीपी हांसदा, एसपी पांडेय, आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज प्रकाश, अनिल कुमार तिवारी सहित कई रेल कर्मी मौजूद थे।
रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने डीआरएम को 21 सूत्री मांग पत्र सौंपा।