Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Aug 08, 2013 - 06:00:32 AM


Title - ट्रेन से टकराकर महिला की मौत
Posted by : RailXpert on Aug 08, 2013 - 06:00:32 AM

पलपल इंडिया संवाददाता, जबलपुर. सतपुला के समीप रेल लाइन के किनारे जानवरों को चरा रही एक महिला की ट्रेन से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि महिला अप लाइन पर गाय-भैंस को चरा रही थी कि तभी भैंस अचानक भागने लगी उसका पीछा करते-करते वह रेलवे लाइन पर पहुँच गई.

महिला की आवाज़ सुन भैस तो वापिस लौट गई परंतु जब तक महिला रेलवे लाइन से अलग हो पाती कि जबलपुर स्टेशन की ओर इंटरसिटी ट्रेन आ गई और इंजन के सामने के भाग से महिला टकरा गयी और उछल कर दूर जा गिरी. ट्रेन गुजरने के बाद आसपास मौजूद लोगो ने जाकर देखा तो महिला की सांसे थम चुकी थी. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. मौके में पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया.

मौके पर मौजूद लोगों ने महिला की शिनाख्त चांदमारी तलैया निवासी घंशी बाई यादव के रूप में की. वह रोजाना जानवरों को चराने आती थी लेकिन बुधवार को ट्रेन की टक्कर से उसकी दर्दनाक मौत हो गई.