Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 23, 2013 - 12:00:22 PM


Title - ट्रेन से कटकर हाथी की मौत
Posted by : Mafia on Aug 23, 2013 - 12:00:22 PM

लखनऊ। पलिया कला (खीरी) में बहराइच सीमा पर दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से बीच निकल रही रेलवे लाइन पर आए जंगली हाथी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना तिकुनिया-खैरटिया के बीच की है। घटना से प्रशासन में खलबली मच गई। वन विभाग व पुलिस मौके पर पहुंची। इससे कई रेलगाड़ियों के संचालन पर भी असर पड़ा। ट्रेन समय पर नहीं चल सकीं।