Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 22, 2013 - 23:56:33 PM


Title - ट्रेन सुविधा के लिए आगे आया खंडेलवाल मार्केट व्यापार संघ
Posted by : nikhilndls on Sep 22, 2013 - 23:56:33 PM

दौसा. रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव व सुविधाओं की मांग का ज्ञापन देते लोग।

दौसा. आखिरकार ट्रेन सुविधा बढ़ाने की मांग के समर्थन का पहल करते हुए सबसे पहले खंडेलवाल मार्केट व्यापार संघ आगे आया है। संघ ने दौसा स्टेशन पर नई ट्रेनों का ठहराव, मीठे पानी की व्यवस्था करने, स्टेशन परिसर में मुख्य द्वार के पास सुलभ शौचालय बनाने तथा प्लेटफार्म नंबर 2 पर कोच इंडिकेशन बॉक्स लगाने की मांग उठाई है। मांग के समर्थन में रेल महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजा है।

दौसा में ट्रेन सुविधाओं की कमी और बिना हाथ-पैर हिलाए सुविधा मिलने जैसी लोगों की मानसिकता से संबंधित खबर दैनिक भास्कर में 20 सितंबर के अंक में प्रकाशित हुई थी। 'दौसा में भी हो रेवाड़ी जैसी ट्रेन सुविधाएं' शीर्षक से खबर छपने के दूसरे दिन शनिवार को खंडेलवाल मार्केट व्यापार संघ आगे आया।

संघ ने भास्कर की खबर से प्रभावित होकर दौसा में अहमदाबाद-हरिद्वार मेल, अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस, ओखा-देहरादून, जयपुर-सराय रोहिल्ला दिल्ली डबल डेकर ट्रेन, बांद्रा- सराय रोहिल्ला दिल्ली गरीब रथ, अजमेर-सियालादाह एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई है। मांग के समर्थन में रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजने वालों में कैलाश चंद ठाकुरिया, गौरी शंकर चांदराना, संजय घीया, पंकज गोठड़ा, दामोदर प्रसाद, निदेश शादरा, राहुल खंडेलवाल विक्की, आलोक जैन, ओमप्रकाश गोठड़ा, राजेश ठाकुरिया, रामावतार आदि हैं।