Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 01, 2013 - 15:00:57 PM


Title - ट्रेन शुरू हुएबिना ही रेलवे समयसारिणी में 'सारनाथ'
Posted by : RailXpert on Sep 01, 2013 - 15:00:57 PM

ट्रेन शुरू हुएबिना ही रेलवे समयसारिणी में 'सारनाथ'



यात्रियों में बनी भ्रम की स्थिति
गोंदिया। 31 अगस्त (लोस)
सारनाथ एक्सप्रेस को दुर्ग के बजाय गोंदिया से चलाए जाने की घोषणा हो चुकी है. हालांकि सितंबर माह में ही इसे शुरू किया जाना था, लेकिन इस दिशा में सकारात्मक पहल दिखाई नहीं पड. रही है. इसके बावजूद रेलवे की मौजूदा समयसारिणी में सारनाथ एक्सप्रेस के आवागमन का समय दर्ज करने वाले पत्रक कुछ प्रतिष्ठानों की ओर से छपवाकर बांटे गए हैं. यह ट्रेन शुरू हुए बिना ही गलत समयसारिणी घोषित किए जाने से अनेक रेल यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है. सारनाथ एक्सप्रेस को लेकर जहां रेल यात्रियों में उत्सुकता देखी जा रही है, वहीं इस ट्रेन की आवाजाही का समय गत माह की समयसारिणी में उल्लेखित किए जाने से रेल यात्री दुविधा में पड. गए हैं.
गौरतलब है कि सारनाथ एक्सप्रेस को लेकर जिलेवासी बरसों से इसे गोंदिया से चलाने की मांग कर रहे थे. गत रेल बजट में मांग को पुरजोर ढंग से उठाया गया और इसे मंजूर करा लिया गया. इसके लिए यहां के केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल का काफी योगदान रहा. उनके प्रयासों से सरकार ने सारनाथ देने की घोषणा कर दी. इस दिशा में प्रयास शुरू किए गए. इसे दुर्ग के बजाय गोंदिया से चलाए जाने के लिए अन्य क्षेत्र के लोगों का कड.ा विरोध था. जब तक दुर्ग-छपरा के बीच पर्यायी व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक सारनाथ को गोंदिया से न चलने देने की मांग की जा रही थी, जिससे रेल मंत्रालय की मुश्किलें बढ. गई थीं.
आखिरकार रेल मंत्रालय ने दुर्ग-छपरावासियों की मांग स्वीकृत की, जिससे सारनाथ को गोंदिया से चलाए जाने का रास्ता साफ हुआ. फिलहाल 1 सितंबर को गोंदिया जंक्शन में 3 अतिरिक्त प्लेटफार्म का शुभारंभ होने जा रहा है. इससे बाहर खड.ी रहने वाली ट्रेनों के साथ-साथ कुछ ट्रेनों को नए प्लेटफॉर्मों के साथ जोड.ा जाएगा. सारनाथ ट्रेन यहां से चलाने की तिथि को लेकर अब तक कोई घोषणा नहीं की गई है. इसके बावजूद गत माह की समयसारिणी में इस ट्रेन की आवाजाही का समय दर्ज कर कुछ प्रतिष्ठानों ने इसके पत्रक बंटवा दिए हैं. इससे रेल यात्रियों में भ्रम की स्थिति निर्माण हुई है.