Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 05, 2016 - 20:36:40 PM


Title - ट्रेन में ख़राब खाने को लेकर मुगलसराय पर रोकी ट्रेन
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 05, 2016 - 20:36:40 PM

मुगलसराय स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेन में ख़राब खाना देने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया इसके अलावा यात्रियों का ये भी कहना था कि प्रशासन ने निर्धारित मूल्य से ज्यादा पैसा लिया है|
12818  झारखण्ड एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे यात्रियों ने ट्रेन के मुगलसराय पहुँचते ही प्लेटफार्म पर उतर कर हंगामा करना शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए रेल प्रशासन के खान पान को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया| काफी देर हंगामे के बाद किसी तरह से जीआरपी ने यात्रियों को समझाया और शांत कराया|
कुछ ऐसा ही नजारा तीन दिसम्बर की रात को देखनी को मिला था जब कोलकाता दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों ने ख़राब खाने को लेकर एक घण्टे तक ट्रेन को स्टेशन पर ही रोके रखा|

-HINDI-