Indian Railways News => Topic started by greatindian on Jul 17, 2012 - 15:00:27 PM


Title - ट्रेन में हाइकोर्ट के एसीजेएम की बिगड़ी तबीयत
Posted by : greatindian on Jul 17, 2012 - 15:00:27 PM

वाराणसी से आ रहे पटना हाई कोर्ट के एसीजेएम पी शर्मा रविवार की रात बक्सर के निकट तबीयत बिगड़ गयी, जिसके कारण पटना के स्थान पर वह आसनसोल पहुंच गये. आसनसोल जीआरपी के सहयोग से उन्हें ट्रेन से उतार कर इलाज कराया गया.श्री शर्मा ने मोबाइल और नगदी गायब की शिकायत दर्ज करायी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार श्री शर्मा विभुति एक्सप्रेस ट्रेन से वाराणसी से पटना लौटने के दौरान बक्सर के निकट भोजन किये और फिर उनकी तबियत बिगड़ गयी. बेहोशी के हालत में वह पटना नहीं उतर पाये और आसनसोल पहुंच गये.आसनसोल जीआरपी को जब यह जानकारी मिली कि बोगी में एक व्यक्ति अस्वस्थ्य है तो जीआरपी के जवान ट्रेन में जा कर श्री शर्मा को नीचे उतारा और उनसे परिचय पूछा तो पता चला कि वह पटना हाई कोर्ट के एसीजेएम है.
इसके बाद उन्हें जीआरपी के सहयोग से एक एसी रूम में ले जाया गया और रेल चिकित्सक को बुला कर उनका इलाज करवाया गया. श्री शर्मा जब अच्छा महसूस करने लगे तब उन्हें दूसरी ट्रेन से पटना के लिए रवाना कर दिया गया.