Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Apr 14, 2012 - 12:00:13 PM


Title - ट्रेन में महिला इंजीनियर के साथ छेड़खानी, पैंट्री कार मैनेजर गिरफ्तार
Posted by : nikhilndls on Apr 14, 2012 - 12:00:13 PM

धनबाद. दिल्ली से कोलकाता जा रही महिला इंजीनियर के साथ गुरुवार को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में छेड़छाड़ की गई। धनबाद स्टेशन पर ट्रेन के यात्रियों ने इसे लेकर जमकर हंगामा मचाया। आरपीएफ और जीआरपी ने आरोपी पैंट्री कार के सहायक प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ। ट्रेन घंटे भर बाद कोलकाता की ओर रवाना हुई। इंजीनियर नेहा रानी गुप्ता की लिखित शिकायत पर पैंट्री कार के सहायक प्रबंधक विजय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस ट्रेन में पैंट्री का ठेका आरके एसोसिएट्स का है।

दिल्ली से एस-9 कोच में सवार हुई थी

दिल्ली में आईबीएम कंपनी में कार्यरत इंजीनियर नेहा संपर्क क्रांति से अपने घर कोलकाता जा रही थीं। वह कोच एस 9 की 55 नंबर बर्थ पर थीं। कानपुर में उसका पर्स गुम हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत ट्रेन के अधिकारियों के साथ-साथ पैंट्री कार के सहायक प्रबंधक विजय से भी की। इलाहाबाद तक पर्स नहीं मिला। इसी दौरान विजय ने नेहा का हाथ पकड़ लिया और छेडख़ानी करने लगा। नेहा ने विरोध किया और तुरंत कोच के अन्य यात्रियों को इस बारे में बताया।