Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 10, 2017 - 09:48:13 AM


Title - ट्रेन में नहीं बेच सकेंगे मेहेंगा व घटिया खाना
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 10, 2017 - 09:48:13 AM

स्टेशनों व् ट्रेनों पर महंगा और घटिया खाना बेचने वालों की अब खैर नहीं| ओवरचार्जिंग करने वालों पर भी सख्त कार्यवाही की जा रही है| इसकी शिकायतें भी खूब आ रही हैं| साल भर में रेलवे ने ओवरचार्जिंग या घटिया खाना बेचने वालों से 1.8 करोड़ रूपए जुर्माना वसूल किया है|
रेल यात्रियों को बेहतर खाना उचित दाम पर मिले इसके लिए रेलवे ने तमाम इंतजाम निये| स्टेशनों और ट्रेनों पर वेंडरों के अलावा इ-कैटरिंग भी शुरू की गयी| लेकिन खानपान मुहैया करने वाले वेंडर अक्सर मनमानी करते हैं |
वह घटिया खाना तो बेचते हैं उसके दाम भी मेहेंगे रखते हैं| जब से रेलवे ने ट्विटर और हेल्पलाइन नंबर शुरू किया तो यात्रियों की शिकायत करने का साधन मिल गया| ऐसे मामलों की शिकायतें बढ़ गयी हैं| रोजाना ढाई से तीन सौ शिकायतें आ रही है| इस शिकायतों पर रेलवे के अफसर जांच करके कार्यवाही कर रहे हैं| इसके तहत साल भर में 2108  मामले गड़बड़ पाए गए हैं और इन वेंडरों पर 1.8 करोड़ रूपए का जुरमाना भी किया गया है|

-HINDI-