Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 23, 2012 - 21:00:38 PM


Title - ट्रेन परिचालन प्रभावित 9498535
Posted by : riteshexpert on Jul 23, 2012 - 21:00:38 PM

साहिबगंज,जासं: साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड के महाराजपुर और सकरीगली रेलवे स्टेशनों के बीच गंगा नदी से रेल ट्रेक को बचाने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि बारिश व नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण इस खंड पर ट्रेनों को धीमी गति से चलाने के कारण ट्रेन परिचालन विलंबित हो रहा है। दिन में तो कभी कभी डेड स्टोप लेकर ट्रेनों को रोका भी जा रहा है। बारिश के कारण इस रेलखंड पर लोकल ट्रेनें ज्यादा विलंब से चल रही है।