| Indian Railways News => | Topic started by ConfirmTicket on Jun 19, 2013 - 15:01:37 PM |
Title - ट्रेन पर नक्सली हमले की जांच शुरूPosted by : ConfirmTicket on Jun 19, 2013 - 15:01:37 PM |
|
|
कुंदर रेलवे हाल्ट के पास धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पर नक्सली हमले की जांच के लिए एसएफएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम रविवार को लखीसराय पहुंची। चानन थाना की पुलिस की मदद से इस टीम ने घटनास्थल से बम के टुकड़े, मिट्टी आदि एकत्रित किए। इस बीच चानन थाना में नक्सलियों के विरुद्ध एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रेन पर हमले के क्रम में धनवह-गोपालपुर पथ को हनुमान गढ़ी के पास बम से उड़ाए जाने को लेकर अवर निरीक्षक परमानंद झा के बयान पर उक्त प्राथमिकी दर्ज की गई है। |