Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 27, 2013 - 17:57:30 PM


Title - ट्रेन देख ट्रैक पर लेटा
Posted by : riteshexpert on Aug 27, 2013 - 17:57:30 PM

जामताड़ा स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने खुदकुशी करनी चाहिए, लेकिन ऐन वक्त पर चालक ने ट्रेन रोक कर उसकी कोशिश पर पानी फेर दिया। हालांकि, इस कारण करीब 10 मिनट तक रेल परिचालन बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेशके मुगलसराय के रहने वाले मनोज शर्मा की नारायणपुर प्रखंड में ससुराल है। किसी बात पर पत्नी से उसका विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर उसकी पत्नी मायके चली आई और यहीं रहने लगी। मनोज मुगलसराय से अपनी पत्नी और बच्चे को वापस ले जाने के लिए नारायणपुर आया था। पत्नी और बच्चे उसके साथ जाने को राजी हो गए। सोमवार को सभी नारायणपुर से जामताड़ा स्टेशन आए। लेकिन स्टेशन पहुंचने के बाद मनोज की पत्नी ने मुगलसराय जाने से इन्कार कर दिया। पत्नी के इस फैसले से मनोज आपा खो बैठा। इसी बीच प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस आ रही थी। ट्रेन देख मनोज रेलवे लाइन पर खुदकुशी करने के लिए लेट गया। चालक की नजर पड़ गयी और उसने ट्रेन रोक दी। प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों ने उसे रेलवे लाइन से हटाया। इस वजह से करीब दस मिनट तक स्टेशन पर डाउन अमृतसर - हावड़ा एक्सप्रेस रूकी रही।