Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Apr 25, 2013 - 03:00:04 AM


Title - ट्रेन ठहराव के लिए अनशन
Posted by : riteshexpert on Apr 25, 2013 - 03:00:04 AM

सरिया (गिरिडीह) : हजारीबाग रोड स्टेशन परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर बुधवार को अनशन किया। वेलोगहजारीबाग रोड स्टेशन पर पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस एवं रांची-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का ठहराव शुरू करने की मांग कर रहे थे।
धरनार्थियों को संबोधित करते हुए डुमरी विधायक जगरनाथ महतो नेकहा अभी हम अनशन कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो जनसैलाब के साथ पटरी पर उतरकर इन ट्रेनों के ठहराव की मांग पूरी कराएंगे। जिलाध्यक्ष पंकज ताह ने कहा कि यहां के सांसद और विधायक के नकारात्मक रवैये के कारण अब तक ट्रेनों का ठहराव नहीं हो सका। हजारीबाग रोड स्टेशन पर दोनों ट्रेनों का ठहराव देना होगा।
त्रिभुवन मंडल ने कहा अब तक यह स्टेशन उपेक्षित रहा है। अधिक राजस्व देने के बावजूद कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान डीआरएम धनबाद के नाम एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक जेएन सिंह को सौंपा गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णमुरारी पांडेय, दुर्गा प्रसाद महतो, राजकुमार पांडेय, कृष्ण मुरारी पांडेय, शिवशंकर मंडल, ईश्वर मंडल, काजीम अंसारी, विजय मंडल, राजेश, राजू मंडल, प्रमोद मंडल आदि सक्रिय रहे। इस दौरान सरिया पुलिस और आरपीएफ की टीम काफी चौकस दिखी।