Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 18, 2018 - 11:34:09 AM


Title - ट्रेन की टक्कर से चार हाथियों की मौत
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 18, 2018 - 11:34:09 AM

चक्रधरपुर - झारसुगुड़ा रेल मंडल से 30 किलोमीटर दूर रविवार रात झारखंड-ओड़िशा बाॅर्डर पर चार हाथियों की मौत ट्रेन से टक्कर के बाद हो गयी | इस दुर्घटना के बाद रेल परिचालन बागडीही और पानपाली स्टेशन के बीच काफी देर तक प्रभावित रहा | हाथियों के शवों को हटाने के बाद ही परिचालन शुरू हो सका | 
पानपाली रेलवे स्टेशन और बागडीही स्टेशन के बीच घने जंगलों में हाथियों की संख्या अच्छी है और हाथी लगातार विचरण करते रहते हैं | रात में अक्सर हाथी ट्रैक के आस पास आ जाते हैं | रविवार रात को भी चार हाथी विचरण करते हुए रेल ट्रैक पर आ गये थे | चार हाथियों में दो छोटे हाथी भी थे जो ट्रेन के आने पर ट्रैक पर ही दौड़ने लगे | ड्राइवर के ब्रेक लगाने के बाद ट्रेन के रुकते रुकते चरों हाथियों को ट्रेन ने टक्कर मार दी और सभी हाथियों की मौत हो गयी |

-HINDI-