Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 27, 2017 - 17:52:11 PM


Title - ट्रेन की चपेट में आने से बभनान के पास युवक की मौत
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 27, 2017 - 17:52:11 PM

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई  l ट्रेन चालक द्वारा घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक बभनान को दी गई l स्टेशन अधीक्षक के मेमो पर पहुंची गौर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया l गुरुवार को लगभग 1:00 बजे बांद्रा से मुजफ्फरपुर जा रही अवध एक्सप्रेस 19037 बभनान रेलवे स्टेशन के पास यह दुर्घटना हुई l ट्रेन बभनान से 2 किलोमीटर दूर गौर की ओर बढ़ी थी की अलादीन पुरवा के पास 17 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया l


चालक ने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक बभनान को दे दी l कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे और थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी ने मोबाइल बजते हुए सुना तो पास जाकर देखा तो युवक मृत था l पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी कराई तो युवक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ जिससे उसकी पहचान क्षेत्र खंड बहादुर शाही गांव निवासी नीरज के रूप में हुई l इस घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है l

-HINDI-