Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 25, 2013 - 15:59:52 PM


Title - टोकन के लिए मेट्रो काउंटर पर लगी रही लाइन 10592526
Posted by : riteshexpert on Jul 25, 2013 - 15:59:52 PM

डीयू में नए सत्र के पहले दिन कॉलेज जाने वाले छात्रों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से छात्रा मार्ग, आर्ट फैकल्टी से किरोड़ीमल कॉलेज तक कई बार लंबा जाम लगा।
रामजस कॉलेज में फिजिक्स ऑनर्स में प्रवेश लेने वाले छात्र भूपेन्द्र ने बताया कि सुबह से ही जाम लगने से दूर से आए छात्रों को काफी परेशानी हुई। जाम खत्म करने के लिए यातायात पुलिसकर्मी भी नहीं मौजूद थे। इसी कॉलेज में पलवल से आए सोनू ने बताया कि छात्र नेताओं की कतार में जा रही गाड़ियों के कारण कई जगहों पर जाम लगा। पैदल जाने के रास्ते पर भी लोग बाइक दौड़ा रहे हैं।
मेट्रो में जाने वाले छात्रों काभी बुरा हाल रहा। छात्र लंबी लाइन लगाकर टोकन के लिए खड़े रहे। छात्रों का आरोप था कि विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर छात्रों की अधिक भीड़ रहती है, लेकिन यहां टोकन के लिए अतिरिक्त काउंटर नहीं लगाए गए हैं। गुरु तेगबहादुर खालसा कॉलेज के छात्र हरगुन भाटिया ने बताया, मैं गुड़गांव से आया हूं। खालसा कॉलेज में इकोनॉमिक्स ऑनर्स में दाखिला लिया है। मुझे मेट्रो स्टेशन पर देर तक लाइन लगाने के बाद टोकन मिला।
कुछ ऐसी ही शिकायत पार्थ की थी। पार्थ ने बताया कि मेट्रो में चढ़ना अन्य राज्यों से आए लोगों के लिए रोमांचकारी है। हम बाहर से आए हैं इससे यात्रा करने से समय की बचत तथा सुविधा होती है। लेकिन यहां टोकन लेना मुश्किल है।