Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 06, 2017 - 16:10:59 PM


Title - टॉर्च की रोशनी में 10 किलोमीटर दौड़ी मंडुआडीह एक्सप्रेस
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 06, 2017 - 16:10:59 PM

नरकटियागंज रेल मार्ग पर सोमवार की रात मोतीपुर से मुजफ्फरपुर के बीच करीब 20 किलोमीटर तक टॉर्च की रोशनी में मंडुआडीह एक्सप्रेस चली  l लोको पायलट ने 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाई l बताया गया कि मोतीपुर स्टेशन पर मंडुआडीह एक्सप्रेस 5 मिनट रुकने के बाद जैसे ही चली इंजन की मेन लाइट खराब हो गई l ट्रेन को आगे बढ़ाने में दिक्कत होने लगी l लोको पायलट ने दिखाई नहीं देने के कारण ट्रेन रोक दी l उसके बाद तत्काल लाइट ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन खराबी पकड़ में नहीं आ सकी l

लोको पायलट ने स्थानीय स्टेशन मास्टर वह कंट्रोल को सूचना देकर ट्रेन आगे ले जाने से मना कर दिया l उसने दूसरा इंजन उपलब्ध कराने की मांग की l कंट्रोल रूम की ओर से कोई उचित जवाब नहीं मिला l वरीय कर्मियों ने लोको पायलट को जैसे तैसे व्यवस्था कर ट्रेन को मुजफ्फरपुर तक पहुंचाने का निर्देश दिया l अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद सुरक्षा ताक पर रख ट्रेन को चलाया गया l लोको पायलट ने टॉर्च को इंजन की लाइट पर लटका दिया l पायलट बड़ी सतर्कता से रोक रोक कर ट्रेन चलाता रहा l करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ घंटा लग गया l ट्रेन के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर इंजन की लाइट ठीक की गई और देर रात 12:00 बजे यह ट्रेन वापस मंडुवाडीह के लिए रवाना हुई l

-HINDI-